एशियन गेम्स में बारिश बनी विलेन! सेमीफाइनल पर भी है साया, अगर रद्द हुआ मैच तो किन टीमों के बीच होगा फाइनल

बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले नहीं हो पाने के बाद एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 4:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2026 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट पर बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स खेला जा रहा है। वहीं इन दिनों जापान में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के रद्द् होने के बाद से हर किसी के मन में सवाल है कि क्या सेमीफाइनल मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। और अगर दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रद्द होता है तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। आइए जानते हैं सबकुछ

बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला

2026 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट पर बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी बारिश के कारण श्रीलंका-नेपाल और बांग्लादेश-मलेशिया के क्वार्टर फाइनल मैच शुरू नहीं हो सके। निशिन में तेज बारिश की वजह से न तो टॉस हुआ और न ही एक भी गेंद खेली गई। नियमों के अनुसार श्रीलंका व बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गए। इससे पहले भी भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हांगकांग, चीन का मुकाबला बारिश की वजह से रद्दद हो गया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस तरह पुरुष क्रिकेट में लगातार छठी बार बारिश ने मैच का खेल बिगाड़ दिया।


किन-किन टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल

बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले नहीं हो पाने के बाद एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को सुबर 10 बजे से खेला जाएगा।

सेमीफाइनल और फाइनल में कैसा होगा मौसम

आइची-नागोया में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण एशियन गेम्स के क्रिकेट मैच प्रभावित हो रहे हैं। अब गुरुवार को होने वाले दोनों सेमीफाइनल पर भी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को होने वाले दोनों सेमीफाइनल के दौरान बारिश की करीब 60 प्रतिशत संभावना जताई गई है। वहीं, 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल की सुबह भी बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई गई है। ऐसे में बाकी मैचों के लिए भी मौसम बड़ी परेशानी बन सकता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल!

अगर बारिश के कारण सेमीफाइनल मैच नहीं हो पाते हैं, तो भारत और पाकिस्तान अपनी बेहतर T20I रैंकिंग के आधार पर फाइनल में पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में एशियन गेम्स के फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो फाइनल मैच भी प्रभावित हो सकता है। निशिन में खराब मौसम के कारण पहले ही कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं।

फाइनल रद्द होने पर क्या होगा

2022 एशियन गेम्स में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच का नतीजा नहीं निकलने पर बेहतर सीडिंग के आधार पर गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन 2026 में नियम बदल गए हैं। इस बार अगर बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाता है, तो सीडिंग के आधार पर विजेता तय नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा। टूर्नामेंट में पहले ही कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं, इसलिए फाइनल पर भी मौसम का असर पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।