Get App

AUS vs ZIM: वर्ल्ड कप में जिम्बाव्बे ने किया बड़ा उलटफेर.... ऑस्ट्रेलिया को दी 23 रनों से मात, रोमांचक हुआ सुपर-8 का सफर

AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 3:13 PM
AUS vs ZIM: वर्ल्ड कप में जिम्बाव्बे ने किया बड़ा उलटफेर.... ऑस्ट्रेलिया को दी 23 रनों से मात, रोमांचक हुआ सुपर-8 का सफर
AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी

AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी। ग्रुप-बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन जिम्बाब्वे ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बना डाले। टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे ने 23 रन से ये मुकाबला जीत लिया। ये दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने कंगारू टीम को विश्व कप में मात दी है, इससे पहले उसने 2007 में भी ऐसा किया था।

जिम्बाब्वे की मजबूत शुरुआत

ग्रुप-B के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को तेज शुरुआत ब्रायन बेनेट ने दी, जिन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मारुमानी ने 21 गेंदों में 35 रन जोड़े। इसके बाद रयान बर्ल ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली और कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में नाबाद 25 रन बनाकर स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला, लेकिन गेंदबाजी ज्यादा असरदार नहीं रही। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी में 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी प्रभावशाली नहीं रही और केवल मार्कस स्टोइनिस व कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

नहीं हुई कोई बड़ी साझेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें