PSL खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को दी वार्निंग, इस शहरों से दूर से रखने को कहा

पीएसएल 2026 का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुरक्षा कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कुछ शर्तों के साथ पीएसएल में खेलने की अनुमति मिली है। पीसीबी ने कहा कि टूर्नामेंट पूरी तरह सुरक्षित होगा और सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 8:45 PM
Story continues below Advertisement
पीसीबी के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर उठ रही चिंताओं को गलत बताया है

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का 11वां सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रहा है। पीएसएल में ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि हाल ही में एयरस्ट्राइक से जुड़ी घटनाओं और काबुल में लोगों की मौत की खबरों के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा और तय कार्यक्रम के अनुसार मैच होने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपोट्स के मुताबिक पीएसएल में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को खेलने अनुमति मिली है, लेकिन उन्हें हाई-रिस्क वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि, पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों के आने को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है। बोर्ड का मानना है कि टूर्नामेंट सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा और खिलाड़ियों की यात्रा और सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

पीएसएल में खेलेंगे स्मिथ-वार्नर


स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पीएसएल टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई सरकार से उन्हें कुछ शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति मिली है और खतरनाक इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। अफगानिस्तान बॉर्डर के पास होने की वजह से पेशावर को ‘डू नॉट ट्रैवल’ क्षेत्र माना गया है, इसलिए वहां मैच होने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस स्थिति की वजह से खासकर उन मैचों की योजना बनाना मुश्किल हो गया है, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

चिंताओं को किया खारिज

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर उठ रही चिंताओं को गलत बताया है और कहा है कि सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उनके अनुसार, पीएसएल 11 के लिए साइन कर चुके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे। बोर्ड को अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है और वह पहले भी ऐसी चुनौतियों से निपट चुका है। हालांकि, 17 मार्च 2026 तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है, जिससे हालात को लेकर चिंता बनी हुई है।

किसी भी स्थिति से निपटने को पीसीबी तैयार

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं, जिसमें जरूरत पड़ने पर चार्टर्ड फ्लाइट से खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था भी शामिल है। हालांकि इन तैयारियों के बावजूद स्थिति को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। वहीं ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे इलाके में हालात और जटिल हो गए हैं। इसका असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है, जहां टीमों और अधिकारियों के लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं करना मुश्किल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।