Get App

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी झंडे पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं विराट कोहली? जानें इस वायरल तस्वीर का सच

Virat Kohli : भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ से पहले पर्थ में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। टीम के सीनियर खिलाड़ी—रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल- नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 5:10 PM
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी झंडे पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं विराट कोहली? जानें इस वायरल तस्वीर का सच
विराट कोहली की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में अभी दो दिन बाकी हैंवनडे सीरीज को लेकर अटकलें तेज हैं इसे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनकी आखिरी सीरीज के रूप में देखा जा रहा हैवहीं इस सीरीज के बीच विराट कोहली की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हैइस वायरल तस्वीर में विराट कोहली को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पर साइन करते हुए देखा गया, जो तेजी से वायरल हो गई। लेकिन असलियत सोशल मीडिया पर दिख रही बातों से बिल्कुल अलग है।

इस वायरल तस्वीर का सच

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि उसमें एडिटिंग की गई है। असल वीडियो में विराट कोहली एक फैन के पास जाते नजर आते हैं, जिसके हाथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जर्सी होती है। कोहली उस जर्सी पर ऑटोग्राफ देने से पहले कुछ और फैंस के साइन भी करते हैं। लेकिन वायरल तस्वीर में आरसीबी की जर्सी को एडिट करके पाकिस्तान की सफेद बॉल क्रिकेट जर्सी बना दिया गया, जिससे लोगों में भ्रम फैल गया और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें