अगले महीने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम खेलेगी या नहीं इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। वहीं बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया है। वहीं टूर्नामेंट खेलने को लेकर आईसीसी और बांग्लादेश बोर्ड में खींचतान बना हुआ है। वहीं हाल ही में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम की भागीदारी को लेकर असमंजस जताया है। वहीं इस मुद्दे पर कप्तान लिटन दास ने खुलकर बात की है।
बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसकी टक्कर इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, नेपाल और इटली से होगी। टीम के चार मैच भारत में होने हैं, जिनमें से तीन मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि एक मैच मुंबई में आयोजित किया जाना है।
भारत में खेलेने पर दास ने क्या
कप्तान लिटन दास ने अपनी फ्रेंचाइजी रंगपुर राइडर्स के बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) से बाहर होने के बाद ESPNCricinfo से बातचीत में कहा कि, ग्रुप की विरोधी टीमों या होस्ट देश को लेकर कोई जानकारी न होने से कन्फ्यूजन और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, “हमने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि हम किस देश में खेलने जा रहे हैं या किस टीम के खिलाफ मुकाबला होगा। मेरी तरह ही पूरा बांग्लादेश इस वक्त कन्फ्यूज है।”
बांग्लादेश ने अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है। जब दास से पूछा कहा, “क्या आपको पूरा यकीन है कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं?" जवाब में लिटन दास ने कहा, "सच कहूं तो वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है और हमें खुद भी नहीं पता कि हम उसमें हिस्सा लेंगे या नहीं।” दास ने भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव पर कमेंट करने से परहेज किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ी क्रिकेट बोर्ड के किसी भी फैसले को मान लेंगे।
आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर जब मीडिया ने लिटन से सवाल किया, तो उन्होंने साफ जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस वक्त पूरे बांग्लादेश में अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभी हर कोई कन्फ्यूज है। मैं सवाल समझ गया हूं कि आप क्या पूछना चाहते हैं, लेकिन इस पर बात करना मेरे लिए सेफ नहीं है। इसलिए मैं कोई जवाब नहीं दूंगा।” उन्होंने कहा, “जिंदगी में कई चीजें सही नहीं होतीं, लेकिन आपको हालात के हिसाब से उन्हें मानना पड़ता है। BPL में इतने सारे मैच खेलना भी सही नहीं था, लेकिन हमें फिर भी खेलना पड़ा।”
ये विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के कहने पर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत जाने से मना कर दिया। इसके अलावा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की वजह से दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक तनाव बहुत ज्यादा है।