T20 वर्ल्ड कप से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने शुरू किया अपना T20 कप, ये नियम होंगे लागू

ODOMMO बांग्लादेश T20 कप में धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे, जबकि दरबार XI की कमान नजमुल हुसैन शांतो और दुरंतो XI की कप्तानी अकबर अली संभालेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पांच दिन की एक नई घरेलू प्रतियोगिता का ऐलान किया है

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल किया गया है। वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक नया घरेलू टूर्नामेंट ODOMMO बांग्लादेश T20 कप 2026 शुरू किया है। ‘ODOMMO’ शब्द का मतलब 'अडिग या न हार मानने वाला' होता है। इसमें कुल धूमकेतु XI, दरबार XI और दुरंतो XI तीन टीमें हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 फरवरी से होगा। खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पांच दिन की एक नई घरेलू प्रतियोगिता का ऐलान किया है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की खाली विंडो के दौरान देश के बेहतरीन व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों को एक साथ खेल का मौका देना है, ताकि उनकी फिटनेस, फॉर्म और मैच प्रैक्टिस बनी रहे।

कौन किस टीम का कप्तान


ODOMMO बांग्लादेश T20 कप में धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे, जबकि दरबार XI की कमान नजमुल हुसैन शांतो और दुरंतो XI की कप्तानी अकबर अली संभालेंगे। ये टूर्नामेंट बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले के बाद हो रहा है, जिसमें टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने का निर्णय लिया था। इस फैसले पर लिटन दास समेत कई खिलाड़ियों को ने नारजगी जाहिर की थी।

टूर्नामेंट के बारे में

क्रिकबज के अनुसार, BCB के एक अधिकारी ने कहा, “हम खिलाड़ियों को दूसरी सुविधाओं के साथ-साथ मैच फीस भी देंगे। हमारी कोशिश है कि अच्छी खासी इनामी राशि की घोषणा की जाए और यह पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि टूर्नामेंट पूरी तरह से मुकाबले वाला और प्रतिस्पर्धी बने।” बोर्ड के मुताबिक इस प्रतियोगिता के लिए कुल इनामी राशि और खिलाड़ियों पर होने वाला खर्च करीब 2.5 करोड़ टका, यानी लगभग 1.87 करोड़ रुपये होगा। एक आधिकारिक बयान में बोर्ड ने कहा, “इस रोमांचक प्रतियोगिता में तीन टीमें हिस्सा लेंगी और इसके लिए कुल प्राइज मनी व फीस 2.5 करोड़ टका रखी गई है।”

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ये सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट सिर्फ फ्रेंडली मैचों तक सीमित न रह जाए, बल्कि पूरी तरह से मुकाबले वाला रहे।

क्या है नियम

इस टूर्नामेंट में इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी लागू किया जाएगा। ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले 5, 6 और 7 फरवरी को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 9 फरवरी को होगा। हर मैच के दिन शाम 4 बजे से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और इसके बाद शाम 6 बजे से क्रिकेट मुकाबले शुरू होंगे। टूर्नामेंट की तैयारी के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 1 फरवरी को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक फिटनेस कैंप भी आयोजित किया।

कितनी होगी टिकट की किमत

टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों के कोचिंग स्टाफ तय कर दिए गए हैं। धूमकेतु XI के हेड कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन होंगे, दरबार XI की कमान मिजानुर रहमान बाबुल संभालेंगे, जबकि दुरंतो XI के कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारी राजिल सालेह हन्नान सरकार को दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सस्ती टिकट कीमतें तय की हैं, जिसमें ईस्टर्न गैलरी के टिकट 100 टका, नॉर्दर्न और सदर्न गैलरी के टिकट 200 टका, क्लब हाउस के टिकट 500 टका और ग्रैंड स्टैंड के टिकट 1,000 टका रखे गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।