Get App

T20 वर्ल्ड कप से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने शुरू किया अपना T20 कप, ये नियम होंगे लागू

ODOMMO बांग्लादेश T20 कप में धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे, जबकि दरबार XI की कमान नजमुल हुसैन शांतो और दुरंतो XI की कप्तानी अकबर अली संभालेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पांच दिन की एक नई घरेलू प्रतियोगिता का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 5:51 PM
T20 वर्ल्ड कप से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने शुरू किया अपना T20 कप, ये नियम होंगे लागू
धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल किया गया है। वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक नया घरेलू टूर्नामेंट ODOMMO बांग्लादेश T20 कप 2026 शुरू किया है। ‘ODOMMO’ शब्द का मतलब 'अडिग या न हार मानने वाला' होता है। इसमें कुल धूमकेतु XI, दरबार XI और दुरंतो XI तीन टीमें हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 फरवरी से होगा। खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पांच दिन की एक नई घरेलू प्रतियोगिता का ऐलान किया है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की खाली विंडो के दौरान देश के बेहतरीन व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों को एक साथ खेल का मौका देना है, ताकि उनकी फिटनेस, फॉर्म और मैच प्रैक्टिस बनी रहे।

कौन किस टीम का कप्तान

ODOMMO बांग्लादेश T20 कप में धूमकेतु XI की कप्तानी बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान लिटन कुमार दास करेंगे, जबकि दरबार XI की कमान नजमुल हुसैन शांतो और दुरंतो XI की कप्तानी अकबर अली संभालेंगे। ये टूर्नामेंट बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले के बाद हो रहा है, जिसमें टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने का निर्णय लिया था। इस फैसले पर लिटन दास समेत कई खिलाड़ियों को ने नारजगी जाहिर की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें