Get App

T20 World Cup: ICC ने लिया अंतिम फैसला, बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम को मिली एंट्री

T20 World Cup: ICC ने 23 जनवरी को बताया कि, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर चुना गया है। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस ICC टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। उनका कहना था कि ICC ने उनकी सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 4:17 PM
T20 World Cup: ICC ने लिया अंतिम फैसला, बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम को मिली एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश को लेकर आईसीसी ने अब अपना अंतिम फैसला सुना दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश को लेकर आईसीसी ने अब अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बीच काफी विवाद चल रहा था। बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने की जिद पर अड़ा हुआ था।

इस टीम को मिली एंट्री

ICC ने 23 जनवरी को बताया कि, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर चुना गया है। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस ICC टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। उनका कहना था कि ICC ने उनकी सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया। 24 जनवरी को मिली जानकारी के अनुसार, ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पत्र भेजकर बताया कि उनकी जगह स्कॉटलैंड को चुना गया है। इससे पहले शुक्रवार को दुबई में ICC की एक अहम बैठक हुई थी। यह बैठक ICC चेयरमैन जय शाह ने बुलाई थी, जिसमें बांग्लादेश और टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी के भविष्य पर चर्चा की गई।

बता दें कि, आखिरी कोशिश के तौर पर बांग्लादेश ने ICC को एक पत्र लिखकर इस मामले को विवाद समाधान समिति के पास भेजने की मांग की थी। हालांकि, समिति ने साफ किया कि वह अपील फोरम की तरह काम नहीं कर सकती। इसके बाद ICC ने अपने अंतिम फैसले पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें