T20 World Cup: भारत में खेलना चाहते थे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स, पर सरकार-बोर्ड पहले ही ले चुकी थी फैसला!

खबरों के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने और इस बड़े ICC टूर्नामेंट से हटने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले की सिर्फ जानकारी दी गई थी। बताया गया कि इस फैसले को लेने से पहले खिलाड़ियों से कोई मंजूरी नहीं ली गई, बल्कि उन्हें बाद में इस बारे में सूचित किया गया

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 3:59 PM
इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा

बांग्लादेश की टीम ICC T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया की बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर साफ कर दिया कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। बीसीबी के अधिकारियों, राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार के साथ हुई अहम बैठक के बाद बांग्लादेश ने अपने फैसले पर कायम रहने का रुख अपनाया है। वहीं

खबरों के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने और इस बड़े ICC टूर्नामेंट से हटने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले की सिर्फ जानकारी दी गई थी।

नहीं किया कोई बदलाव


क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, "ज्यादातर खिलाड़ी सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल के साथ हुई बैठक के नतीजे से खुश नहीं थे। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि बीसीबी और नजरुल के रुख में कुछ बदलाव होगा, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का सिर्फ औपचारिक मौका दिया गया और उनकी राय को ज्यादा महत्व नहीं मिला।" आगे बताया कि, "बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो दोनों ने भारत जाने के पक्ष में अपनी राय रखी थी। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा।"

नहीं ली गई हमारी मंजूरी

रिपोर्ट में एक क्रिकेटर के हवाले से, नाम न छापने की शर्त पर कहा गया, “ये मीटिंग हमारी मंजूरी लेने के लिए नहीं बुलाई गई थी, जैसा शुरुआत में बताया गया था। हमें सिर्फ चल रहे हालात और उससे जुड़े नए घटनाक्रमों की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। मीटिंग से पहले ही फैसला कर लिया गया था कि क्या करना है। ऐसा नहीं लगा कि खिलाड़ियों की राय को किसी भी फैसले में शामिल किया गया।”

पहले ही हो चुका था फैसला

क्रिकेटर ने कहा, “हमसे पूछा ही नहीं गया। सीधे योजना बना ली गई और बता दिया गया कि यह नहीं होगा। पहले ऐसा होता था कि वे हमारे साथ बैठकर हमारी राय सुनते थे, लेकिन अब पहले ही तय कर लिया गया कि हम नहीं जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “असल बात यह है कि बांग्लादेश सरकार का फैसला पहले ही आ चुका था। यह सरकार का सीधा आदेश था कि यह दौरा नहीं होगा।”

खिलाड़ियों को बताया गया कि बीसीसीआई की ओर से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने टीम भेजने की व्यवहारिकता पर सवाल उठाए।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ियों को महसूस हुआ कि फैसला पहले ही तय हो चुका है। इस बीच बीसीबी ने आईसीसी पर ‘अन्याय’ का आरोप लगाया है, जबकि खबर है कि विश्व क्रिकेट संस्था बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की तैयारी कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।