Get App

T20 World Cup: भारत में खेलना चाहते थे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स, पर सरकार-बोर्ड पहले ही ले चुकी थी फैसला!

खबरों के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने और इस बड़े ICC टूर्नामेंट से हटने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले की सिर्फ जानकारी दी गई थी। बताया गया कि इस फैसले को लेने से पहले खिलाड़ियों से कोई मंजूरी नहीं ली गई, बल्कि उन्हें बाद में इस बारे में सूचित किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 3:59 PM
T20 World Cup: भारत में खेलना चाहते थे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स, पर सरकार-बोर्ड पहले ही ले चुकी थी फैसला!
इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा

बांग्लादेश की टीम ICC T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया की बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर साफ कर दिया कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। बीसीबी के अधिकारियों, राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार के साथ हुई अहम बैठक के बाद बांग्लादेश ने अपने फैसले पर कायम रहने का रुख अपनाया है। वहीं

खबरों के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न जाने और इस बड़े ICC टूर्नामेंट से हटने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले की सिर्फ जानकारी दी गई थी।

नहीं किया कोई बदलाव

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, "ज्यादातर खिलाड़ी सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल के साथ हुई बैठक के नतीजे से खुश नहीं थे। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि बीसीबी और नजरुल के रुख में कुछ बदलाव होगा, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का सिर्फ औपचारिक मौका दिया गया और उनकी राय को ज्यादा महत्व नहीं मिला।" आगे बताया कि, "बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो दोनों ने भारत जाने के पक्ष में अपनी राय रखी थी। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा चिंताओं पर अड़ा रहा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें