T20 वर्ल्ड को लेकर अपनी जिद पर अड़ा बांग्लादेश, अब ICC से कर दी ये नई मांग

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध किया है कि टूर्नामेंट के लिए उसे अपने ग्रुप को बदलने की अनुमति दी जाए। बांग्लादेश को अभी ग्रुप B में रखा गया है

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
Bangladesh Cricket: बोर्ड चाहता है कि वह आयरलैंड से ग्रुप की अदला-बदली करे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब बस गिनती के दिन बचे हैं लेकिन बांग्लादेश से जुड़ा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से एक नया अनुरोध किया है। बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से अपील की है कि आगामी ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए उसकी टीम का ग्रुप बदलने की अनुमति दी जाए। दरअसल बांग्लादेश की टीम अपने सभी मैच भारत की जगह श्रीलंका में खेलना चाहती है।

किस ग्रुप में है बांग्लादेश

अभी बांग्लादेश को ग्रुप B में रखा गया है। ग्रुप B में बांग्लादेश को वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में मैच खेलने हैं। लेकिन बोर्ड चाहता है कि वह आयरलैंड से ग्रुप की अदला-बदली करे। आयरलैंड फिलहाल ग्रुप C में है और उसे श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया व ओमान के साथ कोलंबो में मैच खेलने हैं। BCB का मानना है कि भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट को देखते हुए यह बदलाव टीम के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।


बांग्लादेश बोर्ड ने की ये मांग

बोर्ड ने शनिवार को जारी बयान में कहा, "BCB ने ICC से बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराने की अपनी फॉर्मल रिक्वेस्ट दोहराई है। साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा कि टीम, बांग्लादेशी प्रशंसकों, मीडिया और अन्य सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश सरकार की राय और चिंताओं की जानकारी भी ICC को दी गई है।"

ग्रुप बदलने की मांग

बयान में आगे कहा गया, "बातचीत सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से हुई, जिसमें सभी पार्टियों ने जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात की है। इसके अलावा, कम से कम लॉजिस्टिक बदलाव करते हुए मामले को आसान बनाने के लिए बांग्लादेश को किसी दूसरे ग्रुप में शामिल करने की संभावना पर भी विचार किया गया।"

कब शुरू होगा मैच

भारत और श्रीलंका 7 फरवरी से शुरू होने वाले 2026 मेन्स T20 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। लेकिन सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और बांग्लादेश व भारत के बीच बने तनाव को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपनी मांग पर कायम है। बोर्ड चाहता है कि टूर्नामेंट के लीग चरण में बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं, ताकि टीम और उससे जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

केकेआर ने रहमान को किया रिलीज

भारत और श्रीलंका मिलकर 7 फरवरी से शुरू होने वाले मेन्स T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। लेकिन सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और भारत-बांग्लादेश के बीच बने हालात को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपनी मांग पर टिका हुआ है। बोर्ड चाहता है कि टूर्नामेंट के लीग स्टेज में बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं। बता दें बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के सीजन से रिलीज कर दिया है। रहमान के रिलीज होने के बाद बांग्लादेश बोर्ड ने मैच को शिफ्ट करवाने की मांग की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।