Get App

टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहसीन नकवी ने चली बड़ी चाल! बांग्लादेश के मैच के लिए दिया ये ऑफर

बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के पहले तीन मैच कोलकाता में और आखिरी मैच मुंबई में खेलना है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मैचों का वेन्यू बदलने की मांग को मंज़ूरी नहीं दी है। हालांकि, बांग्लादेश बोर्ड इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा। फिर भी, टूर्नामेंट के बहिष्कार तक बात जाएगी या नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 4:46 PM
टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहसीन नकवी ने चली बड़ी चाल! बांग्लादेश के मैच के लिए दिया ये ऑफर
भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों मं कड़वाहट देखने को मिली है।

भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में फिलहाल कड़वाहट देखने को मिल रही है। मुस्ताफिजुर रहमान की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से छुट्टी के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया है। वहीं इस पूरे विवाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी बीच में कूद पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के मैचों की मेज़बानी करने में रुचि दिखाई है।

मोहसीन नकवी की बड़ी चाल

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह साफ किया कि वह इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाना चाहता, तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेडियम को एक विकल्प के तौर पर पेश किया। बताया जा रहा है कि BCB इस मामले को लेकर ICC से लगातार बातचीत कर रहा है। बांग्लादेश बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। इस बीच, ICC के चेयरमैन जय शाह इस समय मुंबई में मौजूद हैं। वह ICC के अन्य अधिकारियों के साथ BCCI के दफ्तर में अहम बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में वर्ल्ड कप से जुड़े सभी संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

ICC ने नहीं दिया कोई जवाब

बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के पहले तीन मैच कोलकाता में और आखिरी मैच मुंबई में खेलना है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC ने फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मैचों का वेन्यू बदलने की मांग को मंज़ूरी नहीं दी है। हालांकि, बांग्लादेश बोर्ड इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा। फिर भी, टूर्नामेंट के बहिष्कार तक बात जाएगी या नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है।

 मुस्तफिज़ुर रहमान के बैन से उठा विवाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें