'ODI के लिए नए बैटिंग टेम्पलेट की...' भारत के बैटिंग कोच ने विराट और रोहित को लेकर क्या कहा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से एक दिन पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि T20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट के लिए बल्लेबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 10:28 PM
Story continues below Advertisement
34 ओवर के बाद लागू होने वाले नए एक-बॉल नियम को ध्यान में रखते हुए टीम को अपना बैटिंग टेम्पलेट बदलना होगा।

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि मार्च में T20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट के लिए बल्लेबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 34 ओवर के बाद लागू होने वाले नए एक-बॉल नियम को ध्यान में रखते हुए टीम को अपना बैटिंग टेम्पलेट बदलना होगा। वहीं कोच ने ये भी बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं।

बता दें वनडे के नए नियम के तहत मैच के 35 से 50 ओवर के बीच गेंदबाजी करने वाली टीम दो में से किसी एक गेंद का इस्तेमाल करेगी, जिससे खेल की परिस्थितियां बदलेंगी और बल्लेबाजों को उसी हिसाब से खेलने की तैयारी करनी होगी।

कोच ने क्या कहा


न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से एक दिन पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मीडिया से कहा, "टी20 और वनडे क्रिकेट के बीच अब भी बड़ा फर्क है। भारत में खेले जा रहे ज्यादातर वनडे मैचों में 300 से ज्यादा रन बन रहे हैं और कई बार इतने बड़े लक्ष्य का पीछा भी किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "T20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे मैचों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही 34 ओवर के बाद एक ही गेंद इस्तेमाल होने के नए नियम को देखते हुए टीम को ये तय करना होगा कि वनडे क्रिकेट में किस तरह की बल्लेबाजी रणनीति अपनाई जाए।"

विराट और रोहित वनडे के मुख्य खिलाड़ी

बैटिंग कोच ने बताया, "विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भी भारत की लंबे समय की ODI प्लानिंग में एक्टिव रूप से हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें अगले साल के वर्ल्ड कप की तैयारी भी शामिल है।" उन्होंने कहा, "50 ओवर के फॉर्मेट में टीम की बल्लेबाजी की अगुवाई कर रहे ये दोनों खिलाड़ी हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम मैनेजमेंट के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। हाल के महीनों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कोचिंग सेटअप के बीच तालमेल को लेकर काफी चर्चा होती रही है।" हाल के महीनों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कोचिंग सेटअप के बीच तालमेल को लेकर काफी चर्चा होती रही है।

जडेजा के फॉर्म पर क्या कहा

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के फॉर्म और भविष्य को लेकर उठ रही अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "किसी खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला करना उनका काम नहीं है। लेकिन अगर रवींद्र जडेजा की बात करें, तो वह पूरी तरह फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब कोई खिलाड़ी अच्छा खेल रहा होता है और खेल का आनंद ले रहा होता है, तो वह स्वाभाविक रूप से भारत के लिए खेलना और टीम के लिए बेहतर करना चाहता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।