Get App

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB डायरेक्टर अमजद हुसैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर अमजद हुसैन ने मीडिया और कम्युनिकेशन कमेटी के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह मोहम्मद मोख्सेदुल कमाल को नया चेयरमैन बनाया गया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 5:38 PM
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB डायरेक्टर अमजद हुसैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को पुरुष सिलेक्शन कमिटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर अमजद हुसैन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उन्हें मीडिया और कम्युनिकेशन कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने इस पद पर मोहम्मद मोख्सेदुल कमाल को नया चेयरमैन बना दिया है। बता दें बांग्लादेश की नई सरकार ने पहले ही संकेत दिया था कि वह पिछले साल हुए बीसीबी चुनावों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच करेगी।

अमजद हुसैन ने क्या कहा

क्रिकबज के अनुसार अमजद हुसैन ने कहा, “"मुझे पक्का नहीं पता कि मुझे मेरे पद (BCB मीडिया कमिटी चेयरमैन के तौर पर) से क्यों हटाया गया या मेरी क्या कमी थी। सिर्फ इतना कहा गया कि मुझे बदलने का फैसला किया गया है, जिसके बाद मैंने बोर्ड से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।” उन्होंने आगे कहा, “आप इसे मेरे विरोध के तौर पर देख सकते हैं।” अमजद हुसैन ने भी माना कि प्रीमियर लीग क्लबों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर कुछ चिंताएं सामने आई हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “पहले कई प्रीमियर लीग क्लबों के प्रतिनिधि होते थे, लेकिन इस बार उनकी संख्या कम है। कई उम्मीदवारों ने चुनाव से नाम वापस ले लिया, जो पहले कम ही देखने को मिलता था। भागीदारी के लिहाज से यह प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी हो सकती थी, इसे बेहतर बनाया जा सकता था। ऐसे सवाल उठना कोई अजीब बात नहीं है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें