Get App

अपने इस दिग्गज खिलाड़ी को BCB ने बताया भारतीय एजेंट! आपस में भिड़े बांग्लादेशी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष एम. नजमुल इस्लाम का पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल को लेकर दिया गया एक बयान इस समय काफी चर्चा में हैं। वहीं उनके इस बयान की बांग्लादेश के क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:28 PM
अपने इस दिग्गज खिलाड़ी को BCB ने बताया भारतीय एजेंट! आपस में भिड़े बांग्लादेशी
तमीम इकबाल ने कहा था कि बातचीत से ज्यादातर मसले हल हो सकते हैं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष एम. नजमुल इस्लाम अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे राजनीतिक और क्रिकेट से जुड़े विवाद पर तमीम की टिप्पणियों से ऐसा लगता है जैसे वह भारत का पक्ष ले रहे हों। इसी को लेकर नजमुल इस्लाम ने उन्हें ‘इंडियन एजेंट’ तक कह दिया। इस बयान के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से जुड़े मामलों में विवाद और तेज हो गया है।

नजमुल के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

एम. नजमुल इस्लाम ने सोशल मीडिया पर इकबाल के बारे में कहा, “इस बार, बांग्लादेश के लोगों ने अपनी आंखों से एक और साबित इंडियन एजेंट को उभरते हुए देखा।” इस्लाम के इस बयान पर बांग्लादेश के क्रिकेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इस टिप्पणी की न सिर्फ पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की, बल्कि क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने भी इसका सख्त विरोध जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और क्रिकेट के हितों के खिलाफ बताया।

तमीम इकबाल ने क्या कहा था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें