BCB: भारत-पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो नहीं जाएंगे अमीनुल इस्लाम! ICC के साथ होनी थी बैठक

अमीनुल इस्लाम भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ICC का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार करने की सहमति दी है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। श्रीलंका जाने के बजाय वह कुवैत में हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक के बाद सीधे ढाका लौट गए हैं।

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 9:15 PM
Story continues below Advertisement
अमीनुल इस्लाम भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ICC का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार करने की सहमति दी

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष इस मैच में शामिल होने की उम्मीद थी। वहीं खबरों के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वहां नहीं जाएंगे। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC और एशिया के अन्य क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक होने वाली है, लेकिन अमीनुल इस्लाम इसमें शामिल होने के लिए श्रीलंका नहीं जाएंगे।

पहले खबर आई थी कि अमीनुल इस्लाम भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ICC का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार करने की सहमति दी है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। श्रीलंका जाने के बजाय वह कुवैत में हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक के बाद सीधे ढाका लौट गए हैं।

मैच देखने नहीं जाएंगे रहमान


BCB अंपायर समिति के चेयरमैन इफ्तिखार रहमान ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “मैंने अमीनुल इस्लाम से बात की। चूंकि इस मैच में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं ले रही है, इसलिए उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ मैच देखने के लिए वहां क्यों जाऊं?’ इसी वजह से उन्होंने जाने से इनकार कर दिया।” उन्होंने आगे बताया, “संभव है कि शुरुआत में उन्होंने जाने की बात कही हो, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि जब बांग्लादेश खेल ही नहीं रहा, तो सिर्फ देखने के लिए जाने का कोई खास कारण नहीं है।”

पहले जाने की कही थी बात

अमीनुल ने पहले बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम एलो से कहा था, “ICC ने एक निर्णय लिया है। ICC के प्रमुख हितधारकों में ये पांच एशियाई देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए ICC चाहता है कि इन सभी पांच देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, साथ में मैच देखें और आपस में बातचीत करें।” अमीनुल ने माना था कि ये बैठक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ बातचीत की शुरुआत करने का एक मौका हो सकती है।

बाग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया गया शामिल

हाल के समय में BCB और BCCI के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। ये स्थिति तब और बिगड़ी जब BCCI ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करनने को कहा। इसके बाद दोनों बोर्ड के रिश्तों में खटास आ गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया। स्थिति को देखते हुए ICC ने अंत में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।