5 T20,5 ODI और 2 टेस्ट... टीम इंड‍िया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, जानें कब और किस दिन से शुरू होगा मुकाबला

India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया साल 2026 के आखिर में न्यूजीलैंड में 5 टी20 मैच, 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए जाएगी

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीम इंडिया साल 2026 के आखिर में न्यूजीलैंड में 5 टी20 मैच, 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए जाएगी

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम अब इंटनेशनल मैचों की तैयारी में व्यस्त है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होने जा रही है। वहीं इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

टीम इंडिया साल 2026 के आखिर में न्यूजीलैंड में 5 टी20 मैच, 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए जाएगी। बीसीसीआई और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस दौरे पर कुल 12 मैच खेले जाएंगे, जो न्यूजीलैंड के पांच अलग-अलग मैदानों पर आयोजित होंगे। ये पहली बार होगा जब कीवी टीम अपने घर में भारत के खिलाफ एक ही दौरे में टी20, वनडे और टेस्ट के इतने मुकाबलों की मेज़बानी करेगी।

कब से खेला जाएगा टी20 मुकाबला


भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा, जबकि चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के प्रसिद्ध ईडन पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का समापन करने की कोशिश करेंगी।

इस दिन से शुरू होगा वनडे मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में आयोजित होगा। वहीं, सीरीज के चौथे और पांचवें मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।

दो मैचों का टेस्ट सीरीज भी खेला जाएगा

सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों देशों के बीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो टेस्ट मैचों खेला जाएगा। पहला टेस्ट मुकाबला 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित होगा। यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

  • 22 अक्टूबर: पहला T20I, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च: 01:30 PM
  • 24 अक्टूबर: दूसरा T20I, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च: 01:30 PM
  • 27 अक्टूबर: तीसरा T20I, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: 01:30 PM
  • 30 अक्टूबर: चौथा T20I ईडन पार्क, ऑकलैंड: 01:30 PM
  • 1 नवंबर: पांचवां T20I सेडन पार्क, हैमिल्टन: 01:30 PM
  • 4 नवंबर: पहला ODI ईडन पार्क, ऑकलैंड: 08:30 AM
  • 7 नवंबर: दूसरा ODI हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: 08:30 AM
  • 10 नवंबर: तीसरा ODI सेडन पार्क, हैमिल्टन: 08:30 AM
  • 13 नवंबर: चौथा ODI बे ओवल, माउंट माउंगानुई: 08:30 AM
  • 15 नवंबर: 5वां ODI बे ओवल, माउंट माउंगानुई: 08:30 AM
  • 19-23 नवंबर: पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन: 04:30 AM
  • 27 नवंबर-1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च: 04:30 AM

आखिरी बार 2020 में किया था दौरा

भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2020 में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत अक्टूबर-नवंबर 2023 में भारत में आयोजित टेस्ट सीरीज में हुई थी। उस सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टॉम लैथम के नेतृत्व में खेल रही न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका माना गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।