Get App

IND vs AFG: BCCI ने जारी किया भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल, इन दिन से शुरू होगा मुकाबला

अफगानिस्तान टीम जून 2026 में भारत दौरे पर आएगी, जहां पहले एक टेस्ट मैच और फिर तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी कर सकते हैं। जानें कब खेला जाएगा ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 8:48 PM
IND vs AFG: BCCI ने जारी किया भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल, इन दिन से शुरू होगा मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच पहले एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी। वहीं वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। दोनों देशों के बीच होने वाली ये सीरीज आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जारी बयान में कहा, "अफगानिस्तान टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज आयोजित की जाएगी। यह टेस्ट मुकाबला 6 जून से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।"

कब खेला जाएगा टेस्ट-वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अब टीमों का ध्यान 50 ओवर के क्रिकेट पर ज्यादा रहेगा, इसलिए इस दौरे में तीन वनडे मैच भी रखे गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून 2026 को धर्मशाला में होगी, जबकि बाकी मुकाबले 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें