Women's T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी।
