IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों मे हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी बीसीसीआई द्वारा जारी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा है। विराट कोहली को लेकर बोर्ड ने साफ कहा कि प्लेइंग 11 में उनकी मौजूदगी उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। वहीं टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं।
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण विराट कोहली हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। वहीं कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली थी। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया था। एक दिन बाद ही यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है।
कोहली फिलहाल IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अगर वह पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। विराट की फिटनेस में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही मैदान पर वापसी हुई हैं। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। बुमराह की वापसी से टीम इंडिया को बड़ा मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज में युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हुई है। राणा पिछले कुछ महीनों से खेल से दूर है।
सेलेक्टर्स ने इस बार टीम में बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शामिल किया है। अक्षर ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और लंबे समय बाद वह फिर से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। भारतीय टीम के चयन में इस बार भी अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका नहीं मिला है। दूसरी ओर, वाशिंगटन सुंदर पर टीम प्रबंधन ने भरोसा बनाए रखा है और वह स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
भारत ODI स्क्वॉड बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़