Get App

IND vs ENG: कल लगाया शतक और आज टीम से बाहर, इंग्लैड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

IND vs ENG: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 2:43 PM
IND vs ENG: कल लगाया शतक और आज टीम से बाहर, इंग्लैड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान
कोहली फिलहाल IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों मे हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी बीसीसीआई द्वारा जारी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा है। विराट कोहली को लेकर बोर्ड ने साफ कहा कि प्लेइंग 11 में उनकी मौजूदगी उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। वहीं टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण विराट कोहली हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। वहीं कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली थी। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया था। एक दिन बाद ही यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है।

विराट टीम में शामिल

कोहली फिलहाल IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अगर वह पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। विराट की फिटनेस में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें