India vs Zimbabwe T20: BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल का किया ऐलान, 3 टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
India vs Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे का ऐलान किया है, जहां जुलाई 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज़ 23 से 26 जुलाई के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगी
इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के आगामी दौरे के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को बताया कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। यह सभी मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे। खास बात यह है कि विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया की ये पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उन्होंने 5 T20I खेले थे। वहीं जिम्बाब्वे को जनवरी 2027 में तीन मैचों की ODI सीरीज़ के लिए भारत आना है। ये तीन ODI मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।
भारत का जिम्बाब्वे दौरा
पहला टी20I: 23 जुलाई 2026
दूसरा टी20I: 25 जुलाई 2026
तीसरा टी20I: 26 जुलाई 2026
भारतीय टीम का आगामी शेड्यूल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ब्रिटिश आइल्स के दौरे पर जाएगी, जहां उसे आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इस व्यस्त कार्यक्रम के बाद ही भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी अगली सीरीज खेलेगा।
भारत का आयरलैंड दौरा
पहला T20I, 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा T20I, 28 जून, बेलफ़ास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा
पहला T20I, 1 जुलाई, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा T20I, 4 जुलाई, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर
तीसरा T20I, 7 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा T20I, 9 जुलाई, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
पांचवां T20I, 11 जुलाई, द रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन
पहला ODI, 14 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा ODI, 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
तीसरा ODI, 19 जुलाई, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन