IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs AFG: बीसीसीआई ने भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है

IND vs AFG: बीसीसीआई ने भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। केएल राहुल को टेस्ट टीम का और श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में  ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल


अफगानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

कब से शुरू होगा मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा, पहला टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। वहीं इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

रोहित-हार्दिक के खेलने पर संशय

देवजीत सैकिया ने टीम घोषणा के दौरान बताया कि, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का वनडे सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। रोहित को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जबकि हार्दिक पीठ की परेशानी से जूझ रहे थे।  दोनों खिलाड़ी अब फिर से टीम के साथ जुड़ चुके हैं। अगर वे 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जा सकता है।

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, पंजाब के पेसर गुरनूर बरार और विदर्भ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

ये खिलाड़ी हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम में इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जनवरी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। ऋषभ पंत को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। वहीं हर्षित राणा घुटने की चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को भी इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।