आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम अब अपने पहले टेस्ट अभियान की तैयारी में जुट गई है। भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच 14 से 20 जून तक तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल को और वनडे टीम में श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका दी गई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोचिंग स्टॉफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
