IND A vs SA A: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विशन हालंबगे के साथ हुई नोकझोंक पर अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में दांबुला में खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मैच के दौरान वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हालंबगे के साथ मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। इस घटना के बाद बीसीसीआई ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने या उन्हें फटकार लगाने का फैसला नहीं किया है।
देवजीत सैकिया ने क्या कहा
देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार से कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करने देंगे और नहीं चाहते कि उनका ध्यान किसी अन्य बात की वजह से भटके।" बता दें इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और विशन हालंबगे के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों खिलाड़ियों को शांत कराने के लिए श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, वही इंडिया-ए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय टीम मात्र 9 रन ही बना पाई। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे पर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। सुपर ओवर में वैभव को आखिरी के तीन गेंदों में 6 रन बनाए। उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही। मैच खत्म होने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे मैदान से लौट रहे थे, तब जश्न मना रहे कुछ श्रीलंका एक के श्रीलंका ए के फील्डर विशन हलंबगे के साथ उनकी बहस हो गई। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हलंबगे ने कहा, “मैच खत्म हो गया... अब तुम घर जाओ...”। ये सुनकर सूर्यवंशी नाराज हो गए और वापस मुड़कर श्रीलंकाई खिलाड़ी की ओर बढ़े। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया और सूर्यवंशी ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया।
विशन हालंबगे पर लगा जुर्माना
मैच के बाद हुई विवादित घटना को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने भी कार्रवाई की है। क्रिकबज के मुताबिक, विशन हालंबगे पर जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने अंपायरों की रिपोर्ट का स्टडी करने के बाद ये फैसला लिया। इस मामले में किसी औपचारिक अनुशासनात्मक सुनवाई की आवश्यकता नहीं समझी गई और उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की गई। हालंबगे पर लगाए गए जुर्माने की सटीक वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।