BCCI ने हरभजन सिंह और जहीर खान से किया संपर्क, जानें क्या है पूरा मामला

Zaheer Khan: बीसीसीआई ने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित विशेष कैंप के लिए संपर्क किया है। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रॉय कूली के रिटायर होने के बाद फास्ट बॉलिंग कोच की जगह खाली है।

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 6:47 PM
Story continues below Advertisement
जहीर खान के साथ-साथ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले से भी बात की गई है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में फास्ट बॉलर्स को ट्रेनिंग देते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने जहीर खान से सीओई के स्पेशल कैंप में अपनी सेवाएं देने के लिए संपर्क किया है। जहीर खान इस हफ्ते बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित करेंगे, जहां युवा खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इन कैंपों के लिए बोर्ड ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची तैयार की है।

इन खिलाड़ियों से भी हुई बात

वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान के साथ-साथ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले से भी स्पिन गेंदबाजों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप को लेकर बात की गई है। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रॉय कूली के रिटायर होने के बाद फास्ट बॉलिंग कोच की जगह खाली है। इसके बाद बीसीसीआई ने 9 फरवरी को इस पद के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अब तक नए फास्ट बॉलिंग कोच को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


कब आयोजित होगा कैंप

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया, “जहीर खान की निगरानी में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 28 फरवरी से 2 मार्च तक खास तेज गेंदबाजी कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए राज्य क्रिकेट संघों से चुनिंदा तेज गेंदबाजों के एक समूह को बुलाया गया है। वहीं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस पहल में खास रुचि दिखाई है।”

लखनऊ के साथ जुड़ चुके हैं

सूत्र ने आगे बताया, “जहीर खान कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए काफी एक्साईटेड हैं। वह पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े रहे हैं और उनका मानना है कि वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को अपनी अनुभव से काफी मदद दे सकते हैं। यह अच्छी बात है कि उनके जैसे अनुभवी फास्ट बॉलिंग ने बीसीसीआई के इस कार्यक्रम में रुचि दिखाई है। हालांकि अभी ये देखना बाकी है कि क्या वह सीओई में फुल-टाइम भूमिका निभाना चाहेंगे, क्योंकि इसके लिए उन्हें लंबे समय तक परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।”

बीसीसीआई के अनुसार सीओई के लिए ऐसे कोच की जरूरत है, जो हेड कोच और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम कर सके। इसका मकसद सीनियर से लेकर जूनियर खिलाड़ियों के लिए खास तेज गेंदबाजी ट्रेनिंग तैयार करना, खिलाड़ियों के वर्कलोड पर ध्यान रखना, नए टैलेंट को ढूंढना और उनके प्रदर्शन पर नजर रखना है।

तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी कई बार चुनौती में रही है। जसप्रीत बुमराह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज पर आ जाती है, जबकि बाकी तेज गेंदबाज अब तक लगातार प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर अब तक लाल गेंद के क्रिकेट में लगातार प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। दूसरी ओर हर्षित राणा, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं, उन्हें भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी का सामना करना पड़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।