'मैंने उन्हें कभी लड़ते हुए...' कोहली-गंभीर के बीच अनबन की अफवाहों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली व रोहित शर्मा को लेकर फैल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। सैकिया ने साफ शब्दों में कहा कि टीम में किसी तरह का तनाव नहीं है और सभी बातें सिर्फ अफवाह हैं

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच टीम सेटअप को लेकर कोई खींचतान है

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर कोचिंग का पद संभालने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। गंभीर के कोच बनने के बाद से ही गौतम का सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली व रोहित शर्मा के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं इन बातों पर कोच और न ही खिलाड़ियों ने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा है। वहीं हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली व रोहित शर्मा को लेकर फैल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।सैकिया ने साफ शब्दों में कहा कि टीम में किसी तरह का तनाव नहीं है और सभी बातें सिर्फ अफवाह हैं।

देवजीत सैकिया ने क्या कहा

देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे पॉडकास्ट पर कहा, “मैंने उन्हें कभी लड़ते हुए नहीं देखा। उनके बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं।” जब उनसे आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई बहस के बारे में पूछा गया, तो सैकिया ने कहा कि उन्होंने वह मैच नहीं देखा था। उन्होंने कहा, “मैंने नहीं देखा। आईपीएल? शायद वह मैच मैंने नहीं देखा, क्योंकि मैं उस समय उनके साथ था जब वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हर मैच देख पाना संभव नहीं होता।”


विराट महान खिलाड़ी है

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच टीम सेटअप को लेकर कोई खींचतान है, जिस पर सैकिया से कहा, “लोग ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन विराट कोहली हमेशा टीम का हिस्सा रहे हैं और गौतम गंभीर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आखिर में हम प्रदर्शन देखते हैं। क्या आपने कभी विराट को टीम से बाहर देखा है?”

सैकिया ने आगे कहा, “विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को कोई भी बदलने या किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वे उस स्तर के खिलाड़ी हैं। वह आम खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। जब तक वह खुद न चाहें, कोई उन्हें किसी निर्णय के लिए मजबूर नहीं कर सकता। बोर्ड भी किसी खिलाड़ी के करियर में दखल नहीं देता।”

कब लगाई गई अटलकें

अफवाहों की शुरुआत पिछले साल तब हुई जब गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। उस समय कई लोगों ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए। इसके बाद रोहित को वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया। वहीं गंभीर और चयनकर्ताओं ने साफ कहा कि टीम में जगह अब पूरी तरह प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी और बड़े खिलाड़ियों को भी अपनी जगह बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। कोच के कुछ बयान भी चर्चा में रहे, जैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद उनका ये कहना कि वह व्यक्तिगत प्रदर्शन का जश्न नहीं मना सकते। इन बातों के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।