BCCI Earnings News: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI ने अपनी कमाई के बारे में जो जानकारी दी है उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साल 2023-24 के लिए अपनी कमा ई का खुलासा किया है। बोर्ड को सबसे ज्यादा कमाई इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के प्रसारण अधिकार से हुई है। IPL बीसीसीआई के लिए एक सोने की मुर्गी बन गई है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का खजाना लगातार बढ़ रहा है। इसका श्रेय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग मानी जाने वाली IPL की बढ़ती लोकप्रियता को दिया जा रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की हुई कमाई में अकेले आईपीएल ने 59 प्रतिशत का योगदान दिया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI को 2023-24 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से कुल 5.761 करोड़ रुपये की कमाई हुई। BCCI ने साल 2023 से 2027 के लिए IPL के प्रसारण अधिकार कुल 48,390 करोड़ रुपये में बेचे थे।
'द हिंदू बिज़नेस लाइन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 23-24 में 9,741.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया, जिसमें आईपीएल का योगदान 5,761 करोड़ रुपये है। IPL के बिना मीडिया राइट्स से भी बीसीसीआई को अच्छी कमाई हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के प्रसारण अधिकारों सहित नॉन-आईपीएल मीडिया अधिकारों की बिक्री से 361 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि IPL के अलावा वुमन महिला लीग से भी BCCI को अच्छी कमाई हो रही है। WPL से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 378 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई हुई। रिपोर्ट में बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से कमाई के बारे में यह जानकारी दी गई है।