T20 World Cup: 'हम ICC से पूरी तरह...', T20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के ड्रामे पर BCCI का बड़ा बयान

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस मामले में कोई भी अगला कदम ICC से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
ICC ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि पाकिस्तान का यह फैसला “चुनिंदा भागीदारी” जैसा है

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का आयोजान 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला अपना रिएक्शन दिया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि इस मुद्दे पर आगे कोई भी कदम ICC से बातचीत के बाद ही उठाया जाएगा। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

PTI से बात करते हुए BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा,“ICC ने इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है और उसमें खेल भावना की बात कही है। हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं। जब तक हमारी ICC से बातचीत नहीं हो जाती, तब तक BCCI इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।”

आईसीसी ने क्या कहा


ICC ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि पाकिस्तान का यह फैसला “चुनिंदा भागीदारी” जैसा है, जो किसी भी वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। ICC ने सरकार की भूमिका का सम्मान करते हुए कहा कि ऐसा कदम न तो अंतरराष्ट्रीय खेल के हित में है और न ही फैंस के लिए सही है। साथ ही, ICC ने PCB को आगाह किया कि इस फैसले के पाकिस्तान क्रिकेट पर लंबे समय तक गंभीर असर पड़ सकते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व्यवस्था में उसकी स्थिति भी शामिल है।

पाकिस्तान सरकार ने पोस्ट कर दी जानकारी

पाकिस्तान सरकार के X पोस्ट में कहा गया, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी।”

पाकिस्तान पर लग सकता है बैन

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार, "भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।" सूत्रों का कहना है कि "ICC इस कदम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन का खतरा भी बन सकता है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर ICC बोर्ड की बैठक मंगलवार से गुरुवार के बीच हो सकती है।" अगर पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया जाता है, तो उसकी जगह युगांडा को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।