Get App

Asian Games 2026: टी20 टीम से कप्तान सूर्या की छुट्टी, वैभव की हुई एंट्री! बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में खेले जाएंगे। इसी दौरान भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज भी होगी, जो 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों टूर्नामेंट के समय टकराने के कारण बीसीसीआई को अलग-अलग टीमें बनानी पड़ सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2026 पर 9:23 PM
Asian Games 2026: टी20 टीम से कप्तान सूर्या की छुट्टी, वैभव की हुई एंट्री! बीसीसीआई का बड़ा ऐलान
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को भेजी है। इस 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची में 2023 में भारत को क्रिकेट का स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम के नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम भी मौजूद हैं। वहीं टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को इसमें जगह नहीं दी गई है।

एशियन गेम्स- वेस्टइंडीज दौरा एक ही समय

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में खेले जाएंगे। इसी दौरान भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज भी होगी, जो 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों टूर्नामेंट के समय टकराने के कारण बीसीसीआई को अलग-अलग टीमें बनानी पड़ सकती हैं। इसी वजह से सेलेक्टर्स को खिलाड़ियों का बड़ा समूह तैयार करना होगा, ताकि दो अलग-अलग टी20 टीमों का चयन किया जा सके। माना जा रहा है कि शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, इसलिए उन्हें एशियन गेम्स की संभावित टीम में शामिल नहीं किया गया है।

सूर्या क्यों नहीं हुए शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें