Get App

IPL की शुरुआत से पहले BCCI ने जारी किया बड़ा फरमान, प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर्स पर लगाई ये पाबंदी!

IPL 2026: आईपीएल 19वें सीजन की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले नियमों को और सख्त कर दिया है। अब ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के दौरान परिवार वालों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 8:00 AM
IPL की शुरुआत से पहले BCCI ने जारी किया बड़ा फरमान, प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर्स पर लगाई ये पाबंदी!
ट्रेनिंग के समय खिलाड़ियों के परिवार या दोस्तों को ड्रेसिंग रूम और मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होगी। वहीं आईपीएल 19वें सीजन की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 से पहले नियमों को और सख्त कर दिया है। अब ट्रेनिंग और मैच के दिन खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्रैक्टिस के दौरान परिवार वालों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये नई गाइडलाइंस हाल ही में सभी टीम मैनेजरों के साथ शेयर की गई हैं।

बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नए नियमों में सबसे बड़ा बदलाव ये किया गया है कि अब मैच वाले दिन प्रैक्टिस सेशन पूरी तरह बंद रहेगा। ये फैसला पिच को बेहतर हालत में रखने और पूरे शेड्यूल को सही तरीके से चलाने के लिए लिया गया है। अब टीमों को मैच से पहले तय समय में ही अपनी तैयारी पूरी करनी होगी।

टीम बस से ही आना होगा प्रैक्टिस करने

पिछले साल बीसीसीआई ने 45 दिनों से कम के इंटरनेशनल टूर के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के साथ समय बिताने पर कुछ पाबंदियां लगाई थीं। अब इसी तरह का नियम आईपीएल 2026 में भी लागू होता दिख रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को ग्राउंड तक आने-जाने के लिए केवल टीम बस का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है। नए नियमों के तहत अब ट्रेनिंग के समय खिलाड़ियों के परिवार या दोस्तों को ड्रेसिंग रूम और मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी। मैच देखने के लिए तय हॉस्पिटैलिटी एरिया में ही रहना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें