भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था, वहीं इसके बाद लगातार तीनों मुकाबलों में मेजबान इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं इसी बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के एक सीनियर सदस्य के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि अभी बाकी है, लेकिन उनके टीम से अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है।
