Get App

जसप्रीत बुमराह के लिए अपने नियम बदलेगा BCCI? सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता बदलाव, जानें क्या है पूरा मामला

Jasprit Bumrah: बीसीसीआई के 2025-26 के नए कॉन्ट्रैक्ट में बुमराह को ए ग्रेड में रखा गया है, जहां सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। बीसीसीआई के इस फैसले से जसप्रीत बुमराह की सैलरी में 2 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई सालाना खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:55 PM
जसप्रीत बुमराह के लिए अपने नियम बदलेगा BCCI? सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता बदलाव, जानें क्या है पूरा मामला
बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर सकता है

बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव करते हुए ए+ ग्रेड को खत्म कर दिया है। पहले 2024-25 सीजन में ए+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे। इस श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती थी। इस फैसले के बाद नए कॉन्ट्रैक्ट में बुमराह को ए ग्रेड में रखा गया है, जहां सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। बीसीसीआई के इस फैसले से जसप्रीत बुमराह की सैलरी में 2 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई 2025-26 के सालाना खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर सकता है, ताकि उनकी कम हुई सैलरी की भरपाई हो सके। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है ताकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद जसप्रीत बुमराह की सैलरी कम न हो और उन्हें पहले जितना ही भुगतान मिलता रहे।

बीसीसीआई कर सकती है कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि जसप्रीत बुमराह को किस तरह अतिरिक्त भुगतान देकर बैलेंस बनाया जाए। उनकी फीस को 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना सही नहीं माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद एक ग्रेड नीचे आ गए हैं, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट की रकम में बदलाव किया जा सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें