टी20 वर्ल्ड कप हारे तो गंभीर की कुर्सी पर खतरा! पूर्व क्रिकेटर ने दिया विस्फोटक बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि अगर भारतीय टीम, ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब बचाने में असफल रहती है, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच पद से हटा देना चाहिए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म और भारत में होने वाले मैचों को देखते हुए दुनिया की नंबर-1 T20I टीम भारत को इस साल खिताब जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:06 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोचों का फैंस के साथ रिश्ता हमेशा थोड़ा नाजुक रहा है

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोचों का फैंस के साथ रिश्ता हमेशा थोड़ा नाजुक रहा है जब टीम के लिए मैच के नतीजे खराब होते हैं, आलोचना शुरू हो जाती है। पिछले दिनों गौतम गंभीर को लेकर राजनेता शशि थरूर ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए उनके पद कार्य को प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा मुश्किल वाला काम बताया था। वहीं अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं जीत पाती तो गौतम गंभीर के कुर्सी पर खतरा मंडरा सकता है।

गौतम गंभीर की कुर्सी पर खतरा!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि अगर भारतीय टीम, ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब बचाने में असफल रहती है, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच पद से हटा देना चाहिए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म और भारत में होने वाले मैचों को देखते हुए दुनिया की नंबर-1 T20I टीम भारत को इस साल खिताब जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।


पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भारत ने T20I में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट और अब वनडे क्रिकेट में टीम के खराब नतीजों के कारण उनके पद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से कुछ लोग अब उन्हें इस भूमिका से हटाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि अगर भारत T20 वर्ल्ड कप जीतने में असफल रहता है, तो BCCI को बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि BCCI सचिव पहले ही कह चुके हैं कि गौतम गंभीर 2027 तक अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करेंगे और उन्हें हटाने का सवाल नहीं उठता। लेकिन उनका मानना है कि अगर भारत खिताब नहीं जीत पाता, तो हालात बदल सकते हैं और तब BCCI गंभीर को हेड कोच पद से हटा सकता है।

उन्होंने कहा, “यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि BCCI सचिव पहले ही कह चुके हैं कि गौतम गंभीर 2027 तक अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करेंगे और उन्हें हटाने का कोई सवाल नहीं है। लेकिन अगर भारत T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाता, तो मेरे हिसाब से BCCI को बड़ा फैसला लेना पड़ेगा और तब उन्हें हटा दिया जाएगा।” उनके अनुसार, जब राहुल द्रविड़ हेड कोच रहते हुए कभी आराम पर होते थे, तब वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ हेड कोच के तौर पर दौरे पर जाते थे और उस दौरान टीम को अच्छे नतीजे भी मिले थे। इसी वजह से उनका मानना है कि BCCI को लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी संभालने के लिए मनाने की कोशिश करनी चाहिए।

गौतम गंभीर का BCCI के साथ कोचिंग कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है। हालांकि अगले पांच हफ्तों में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन के बाद इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंदर यह चर्चा चल रही है कि क्या गंभीर को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 साइकिल के बाकी टेस्ट मैचों के लिए रेड-बॉल टीम का कोच बनाए रखा जाए या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।