Ben Stokes Injury: गाल-आंख पर चोट के निशान, इंग्लैंड के कप्तान का बुरा हाल... हुए इंजर्ड

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेनिंग के दौरान घायल हो गए। डरहम में अभ्यास के समय एक गेंद उनके चेहरे पर लग गई, जिससे उनकी आंख सूज गई और चेहरे पर चोट आई। बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर की गई फोटो में क्रिकेटर के दाहिनी आंख बुरी तरह सूजी और नीली नजर आ रही है

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ट्रेनिंग के दौरान एक हादसे में घायल हो गए। गुरुवार को डरहम में ट्रेनिंग के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे पर चोट लग गई। बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई फोटो में क्रिकेटर के दाहिनी आंख बुरी तरह सूजी और नीली नजर आ रही है, चेहरे पर खरोंच के निशान हैं और नाक पर पट्टी बंधी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा बेन स्टोक्स के साथ तब हुआ, जब वे नेट्स सेशन के दौरान एक तरफ खड़े थे और अचानक एक गेंद उनके चेहरे पर आ लगी। ब्रेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया कैप्शन लिखा, “आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए।”

एशेज में भी लगी चोट


बेन स्टोक्स इस समय जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान लगी एडिक्टर चोट से उबर रहे हैं। इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उस मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, हालांकि पूरी एशेज सीरीज में स्टोक्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। एशेज सीरीज में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से 4-1 से हार मिली थी। इस हार के बाद स्टोक्स ने स्पष्ट किया था वह लाल गेंद वाली टीम की कप्तानी जारी रखना चाहते हैं।

Ben Stokes

चोट ने बढ़ाई परेशानी

इस चोट ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए यह चिंता की बढ़ा दी है। बेन स्टोक्स पहले से ही ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे और एशेज सीरीज के बाद रिकवरी मोड में थे। साल 2024 में उनकी हैमस्ट्रिंग दो बार चोटिल हुई थी, जबकि 2023 के आखिर में घुटने की सर्जरी के बाद कंधे की परेशानी के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मैचों में नहीं खेल पाए थे। स्टोक्स का इंग्लैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 2027 के होम सीजन के अंत तक है और टेस्ट क्रिकेट पर पूरा ध्यान देने के लिए वह अगले महीने होने वाले द हंड्रेड के ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।