CSK vs MI: आईपीएल का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मुकाबला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है, जिसको चेन्नई ने आसानी से हासिल कर लिया।
