Virat Kohli : चिन्नास्वामी में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के एक दिन पहले आई ये खबर

4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के बाद यहां कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर रोक लगा दी गई थी। भगदड़ की जांच के लिए बनाई गई जस्टिस कुन्हा कमीशन ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित बताया था। कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि, स्टेडियम में दर्शकों की आवाजाही के लिए पर्याप्त एंट्री और एग्जिट गेट नहीं हैं

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 9:51 PM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली लंबे समय के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैंटूर्नामेंट के लिए विराट कोहली जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैंविजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली दिल्ली की तरफ से खेलेंगेदिल्ली का पहला मुकाबला 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ है। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली खेलते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन मैच से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फिलहाल किसी बड़े मुकाबले की मेजबानी नहीं कर पाएगा।

स्टेडियम को फिर से मैच कराने की इजाजत नहीं मिली है, जो उसके लिए बड़ा झटका है। हालांकि हाल ही में अगले सीजन के आईपीएल मैचों के लिए इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद मौजूदा फैसला स्टेडियम प्रबंधन के लिए निराशाजनक साबित हुआ है।

चिन्नास्वामी में नहीं होगा मैच

50 ओवर के घरेलू क्रिकेट सीजन के फिर से शुरू होने के बीच कर्नाटक सरकार ने एक बार फिर हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इस कमेटी की अगुवाई ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के कमिश्नर कर रहे हैं। ये कमेटी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराए जाने की संभावना को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जांच करेगी। ये फैसला तब लिया गया जब कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 24 दिसंबर को होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी मैच की मेजबानी की अनुमति मांगी और कहा कि मैच बिना दर्शकों के कराया जाएगा।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली बनाम गुजरात का मैच तय किया गया था। लेकिन आखिरी समय पर सरकारी अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी, इसलिए मैच को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट करना पड़ा।


कमिश्नर ने क्या कहा

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मंगलवार, 23 दिसंबर को मैच से एक दिन पहले इसकी पुष्टि की है। सिंह ने रिपोर्टर्स से कहा, "आप (मीडिया) में कुछ कन्फ्यूजन हो सकता है कि (चिन्नास्वामी स्टेडियम में) क्रिकेट मैच कराने की परमिशन है या नहीं, लेकिन इसमें किसी तरह की उलझन नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं, हमारी कमिटी कल वहां निरीक्षण के लिए गई थी और उसकी रिकमेंडेशन के आधार पर मैच की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए कल स्टेडियम में कोई मैच नहीं होगा।” उन्होंने आगे बताया, “गृह विभाग के निर्देश पर समिति ने स्टेडियम का दौरा किया था। कमिटी ने एक कमिटी रिपोर्ट सौंपी है, लेकिन उस रिपोर्ट के आधार पर अभी तक मैच कराने की मंजूरी नहीं दी गई है।”

आरसीबी के विक्ट्री परेड में मची थी भगदड़

4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के बाद यहां कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर रोक लगा दी गई थी। भगदड़ की जांच के लिए बनाई गई जस्टिस कुन्हा कमीशन ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित बताया था। कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि, स्टेडियम में दर्शकों की आवाजाही के लिए पर्याप्त एंट्री और एग्जिट गेट नहीं हैं। साथ ही पब्लिक सड़कों से अलग बनाए गए खास कतार और सर्कुलेशन जोन की कमी, इंटरनेशनल सुरक्षा मानकों के अनुसार इमरजेंसी एग्जिट योजना का अभाव और पार्किंग की सीमित व्यवस्था जैसी कई खामियां सामने आईं। इन कमियों को दूर करने के लिए व्यापक बदलावों की सिफारिश की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।