क्रिकेट में होगी नए फॉर्मेट का एंट्री, जानें क्या है ये ‘Test Twenty’ और कैसे होंगे इसके नियम

Test Twenty: क्रिकेट में अब एक नया फॉर्मेट 'टेस्ट ट्वेंटी' शुरू होने जा रहा है, जो टेस्ट, वनडे और टी20 के बाद खेल का चौथा फॉर्मेट होगा। ये टूर्नामेंट 13 से 19 साल के युवा खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाएगा। जानें इसके बारे में

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस नई चैंपियनशिप के शुरुआती दो सीजन भारत में आयोजित किए जाएंगे (Photo: Canva)

Test Twenty: टेस्ट, वनडे और टी20 के बाद अब क्रिकेट के दुनिया में एक नया फॉर्मेट जुड़ने जा रहा है। इस फॉर्मेट का नाम 'टेस्ट ट्वेंटी' है। टेस्ट, वनडे और टी20 के बाद ये खेल का चौथा फॉर्मेट होगा। इस नई चैंपियनशिप का मकसद क्रिकेट को दुनिया भर में और लोकप्रिय बनाना है। ये नया फॉर्मेट 13 से 19 साल के युवा खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी।

गुरुवार को मैथ्यू हेडन, हरभजन सिंह, सर क्लाइव लॉयड और एबी डिविलियर्स ने आयोजक गौरव बहिरवानी के साथ इस नए फॉर्मेट की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट के पहले दो सीजन भारत में होंगे, जिनमें पहला जनवरी 2026 में शुरू किया जाएगा।

शुरुआत के दो सीजन कहां होगा


इस नई चैंपियनशिप के शुरुआती दो सीजन भारत में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 से होगी। आयोजकों की योजना है कि शुरुआती कुछ साल तक इसे भारत में ही कराया जाए और बाद में इसे एक टूरिंग लीग के रूप में अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाए। साथ ही आयोजकों ने बताया कि 13 से 19 साल के युवाओं के लिए मैच देखने की एंट्री पूरी तरह फ्री होगी, बस उन्हें अपना एक वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।

कितने ओवर का होगा मैच

इस नए फॉर्मेट में हर मैच 80 ओवर का होगा। दोनों टीमें 20-20 ओवर की दो पारियां खेलेंगी और सभी पारियों का स्कोर जोड़कर कुल नतीजा तय होगा। यानी हर टीम को टेस्ट मैच की तरह दो बार बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। इसमें टेस्ट और टी20 दोनों के नियमों को मिलाया गया है, साथ ही कुछ नए नियम भी जोड़े जाएंगे। मैच का रिजल्ट जीत, हार, टाई या ड्रॉ किसी भी नतीजे के साथ समाप्त हो सकता है।

लॉयड ने क्या कहा

वेस्टइंडीज को दो बार विश्व कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने कहा कि हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट को नजरअंदाज किया गया है। उनका ये रिएक्शन भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की 2-0 से हार के बाद आई है। लॉयड ने कहा कि कैरेबियाई क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वह इस नए फॉर्मेट के पक्ष में हैं और इसे खेल के भविष्य के लिए एक अच्छा कदम मानते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।