Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 23, 2025 / 11:23 PM IST

CSK vs MI Highlights Score, IPL Match 2025: हाइवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई ने मारी बाजी, नूर और खलील बने जीत के हीरो

CSK vs MI Highlights Score, IPL Match 2025: आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। जिसको चेन्नई ने आसानी से हासिल कर लिया

CSK vs MI Highlights Score, IPL Match 2025: दुनिया के सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज हो गया रहा है। आज आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने एमआई को 4 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने मैच जीतकर आईपीएल 2025 की शान

CSK vs MI Live Score, IPL Match 2025: सीएसके और एमआई के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है
CSK vs MI Live Score, IPL Match 2025: सीएसके और एमआई के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है
MARCH 23, 2025 / 11:07 PM IST

IPL 2025, CSK vs MI Live Score: हाइवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई ने मारी बाजी

आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। जिसको चेन्नई ने आसानी से हासिल कर लिया।

    MARCH 23, 2025 / 10:58 PM IST

    CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: जीत के करीब चेन्नई

    18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 150 पर 5 विकेट है। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 6 रनों की जरूरत है। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है।

      MARCH 23, 2025 / 10:47 PM IST

      CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए इतने रन

      16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 125 पर 5 विकेट है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है।

        MARCH 23, 2025 / 10:43 PM IST

        CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई के गेंदबाजों की जाल में फंसी चेन्नई

        चेन्नई का विकेट लगातार गिर रहा है। चेन्नई के बल्लेबाज सैम 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 119 पर 5 विकेट है। चेन्नई को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत है।

          MARCH 23, 2025 / 10:37 PM IST

          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई का स्कोर

          14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 112 पर 4 विकेट है। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है। रचिन रवींद्र और सैम करन क्रीज पर मौजूद है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है।

            MARCH 23, 2025 / 10:32 PM IST

            CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: बैक-टू-बैक गिर रहे चेन्नई के विकेट, दीपक हुए आउट

            चेन्नई को चौथा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज के आउट और शिवम दूबे के आउट होने के बाद होने के बाद दीपक हूडा भी 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके है। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 112 पर 4 विकेट है।

              MARCH 23, 2025 / 10:24 PM IST

              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

              11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 100 पर 3 विकेट है। सीएसके को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है।

                MARCH 23, 2025 / 10:22 PM IST

                CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे भी 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके है। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 97 पर 3 विकेट है।सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                  MARCH 23, 2025 / 10:15 PM IST

                  IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई का स्कोर

                  9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 92 पर 2 विकेट है। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                    MARCH 23, 2025 / 10:12 PM IST

                    CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियस को मिली बड़ी सफलता

                    चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में नजर आ रहे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर आउट हुए हैं। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 79 पर 2 विकेट है। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है।

                      MARCH 23, 2025 / 10:05 PM IST

                      IPL 2025, CSK vs MI Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली तूफानी पारी

                      चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 74 पर एक विकेट हैं। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                        MARCH 23, 2025 / 10:00 PM IST

                        CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: रचिन-ऋतुराज क्रीज पर

                        रचिन रवींद्र 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर और ऋतुराज गायकवाड़ 19 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। 6 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 62 पर 1 विकेट है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                          MARCH 23, 2025 / 9:54 PM IST

                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई के कप्तान की तूफानी पारी

                          रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर और ऋतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। 5 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 48 पर 1 विकेट है।

                            MARCH 23, 2025 / 9:49 PM IST

                            IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

                            4 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 35 पर 1 विकेट है। रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। रचिन रवींद्र 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर और ऋतुराज गायकवाड़ 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                              MARCH 23, 2025 / 9:44 PM IST

                              CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर

                              3 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 24 पर 1 विकेट है। रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद है। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। सीएसके और एमआई के बीच आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ।

                                MARCH 23, 2025 / 9:41 PM IST

                                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

                                चेन्नई को लगा पहला झटका, राहुल त्रिपाठी हुए आउट 2 रन बनाकर आउट हुए हैं। एमआई ने सीएसके को 156 रनों का टारगेट दिया है। 2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 12 रन पर एक विकेट है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ।

                                  MARCH 23, 2025 / 9:33 PM IST

                                  CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत

                                  चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रचिन रवींद्र और इम्पैक्ट प्लेयर राहुल त्रिपाठी पारी की शुरुआत करने आए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियस ने 155 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों की जरूरत है। 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 5 रन है।

                                    MARCH 23, 2025 / 9:15 PM IST

                                    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: MI ने CSK ने को दिया 156 रनों का टारगेट

                                    आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियस ने 155 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 रनों की जरुरत है

                                      MARCH 23, 2025 / 9:07 PM IST

                                      CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियस का नौवा विकेट गिरा

                                      19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 141 पर 9 विकेट है। ट्रेंट बोल्ट वापस पवेलियन लौट चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट 1 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार हुए। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                        MARCH 23, 2025 / 8:55 PM IST

                                        CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियस का गिरा सातवां विकेट

                                        मुंबई इंडियस को सातवां झटका लगा है। नमन धीर 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। नमन को नूर अहमद ने आउट किया। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 120 पर 7 विकेट है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है ।

                                          MARCH 23, 2025 / 8:47 PM IST

                                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                                          16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 118 रन पर 6 विकेट है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिचेल सैंटनर और नमन धीर क्रीज पर मौजूद है। आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है।

                                            MARCH 23, 2025 / 8:43 PM IST

                                            CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई का स्कोर

                                            आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियस काफी मुश्किल में हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 110 रन पर 6 विकेट है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                              MARCH 23, 2025 / 8:35 PM IST

                                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                              सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद रॉबिन मिंज और तिलक वर्मा भी आउट हो कर वापस पवेलियन लौट गए हैं। रॉबिन मिंज 3 रन बनाकर आउट हुए है। तिलक वर्मा ने 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 96 रन पर 6 विकेट है।

                                                MARCH 23, 2025 / 8:29 PM IST

                                                CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

                                                मुंबई इंडियस को चौथा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉबिन मिंज और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। 12 ओवर के बाद मंबई का स्कोर 92 रन पर 4 विकेट

                                                  MARCH 23, 2025 / 8:15 PM IST

                                                  CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                                                  9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 76 रन पर 3 विकेट है। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों पर 26 रन और तिलक वर्मा 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                                    MARCH 23, 2025 / 8:10 PM IST

                                                    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: सूर्यकुमार और तिलक क्रीज पर

                                                    सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 66 रन पर 3 विकेट है। सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों पर 25 रन और तिलक वर्मा 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर है

                                                      MARCH 23, 2025 / 8:02 PM IST

                                                      CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर

                                                      मुंबई इंडियंस को तीन विकेट गिरने के बाद धीरे-धीरे संभलती नजर आ रही है। 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 52 रन पर तीन विकेट है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

                                                        MARCH 23, 2025 / 7:57 PM IST

                                                        IPL 2025, CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका, विल जैक्स आउट

                                                        रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन आउट होने के बाद विल जैक्स भी आउट हो गए है। रविचंद्रन अश्विन ने विल जैक्स को वापस पवेलियन भेजा है। विल जैक्स 11 रन बनाकर आउट हुए है। मुंबई का स्कोर 6 ओवर के बाद 44 रन पर 3 विकेट है।

                                                          MARCH 23, 2025 / 7:51 PM IST

                                                          CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: 30 रन पर 2 विकेट

                                                          आईपीएल का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई को दो झटके लग चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स क्रिज पर मौजूद है। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 30 रन पर 2 विकेट

                                                            MARCH 23, 2025 / 7:47 PM IST

                                                            IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई की जाल में फंसी मुंबई

                                                            रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रयान रिकेल्टन भी आउट हो कर वापस लौट चुके हैं। खलील अहमद ने इनको वापस पवेलियन भेजा है। रयान रिकेल्टन 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 21 पर 2 विकेट है।

                                                              MARCH 23, 2025 / 7:41 PM IST

                                                              CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

                                                              मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका लग गया है, रोहित शर्मा 0 रन आउट हो गए हैं। रोहित को खलील अहमद ने वापस पवेलियन भेजा है। सीएसके और एमआई का यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                MARCH 23, 2025 / 7:32 PM IST

                                                                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी के लिए आई

                                                                सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुबंई इंडियंस को ओर से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन टीम की ओर से ओपनिंग करने आए है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                                                  MARCH 23, 2025 / 7:23 PM IST

                                                                  CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: चेन्नई की पिच

                                                                  चेन्नई की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टी20 में यहां बल्लेबाजों के लिए भी कई बार मदद होती है। इस पिच पर शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे जैसे बॉल पुरानी होती जाती है, तो स्पिनर को मदद मिलने लगती है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ने अब तक 77 IPL मैचों की मेजबानी की है।

                                                                    MARCH 23, 2025 / 7:14 PM IST

                                                                    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

                                                                    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

                                                                      MARCH 23, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                      CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: सीएसके की प्लेइंग 11

                                                                      ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

                                                                        MARCH 23, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                        IPL 2025, CSK vs MI Live Score: सीएसके ने जीता टॉस

                                                                        सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुबंई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

                                                                          MARCH 23, 2025 / 6:50 PM IST

                                                                          CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड

                                                                          चेन्नई और मुंबई के बीच 37 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 20 बार MI विनर रही है, जबकि 17 मैच में CSK की जीत हुई है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 218 और मुंबई का 219 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो CSK का 79 और MI का 136 रहा है।

                                                                            MARCH 23, 2025 / 6:43 PM IST

                                                                            IPL 2025, CSK vs MI Live Score: बारिश डालेगी मैच में खलल?

                                                                            चेन्नई में IPL के मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका काफी कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 मार्च को चेन्नई में तापमान अधिकतम 36°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने तक बारिश की संभावना केवल 20 प्रतिशत है, लेकिन रात 11 बजे के आसपास यह 10 प्रतिशत तक हो जाती है।

                                                                              MARCH 23, 2025 / 6:32 PM IST

                                                                              CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: हार्दिक नहीं कर रहे कप्तानी

                                                                              पिछले सीजन में धीमी ओवर-रेट की वजह से हार्दिक पांड्या अपने शुरुआती मैच से बाहर रहेंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह पहला मैच है।

                                                                                MARCH 23, 2025 / 6:18 PM IST

                                                                                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: बुमराह के बिना उतरेगी मुंबई इंडियंस

                                                                                मुंबई इंडियंस अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान पर उतरेगी। बुमराह अभी कमर की चोट से उबर रहे हैं। इसी वजह से वह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल, वह बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

                                                                                  MARCH 23, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                                  CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                  रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट शामिल हो सकते हैं। जबकि रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, बेवॉन जैकब्स, कर्ण शर्मा और राज बावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                                                    MARCH 23, 2025 / 5:56 PM IST

                                                                                    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                    डेवोन कॉनवे, कप्तान रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम कर्रन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना शामिल हो सकते हैं। जबकि अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                                                      MARCH 23, 2025 / 5:56 PM IST

                                                                                      CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                                                      हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

                                                                                        MARCH 23, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                        IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                                        रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                          MARCH 23, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                          CSK vs MI, IPL 2025 Live Score: आईपीएल का तीसरा मुकाबला

                                                                                          आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला आज 23 मार्च 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के  एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह पहला मैच है और दोनों ही जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

                                                                                            MARCH 23, 2025 / 5:54 PM IST

                                                                                            नमस्कार

                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।