Get App

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी चेतावनी! इस दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी

Vaibhav Sooryavanshi: स्टेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवा खिलाड़ी की सही देखरेख नहीं की गई, तो उसकी प्रतिभा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, "अगर हम ऐसे खिलाड़ी का सही ध्यान नहीं रखेंगे, तो किसी न किसी मोड़ पर उसे खो भी सकते हैं।" आखिर ऐसी क्या खास बात है जिसने सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बना दिया है?

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 6:11 PM
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी चेतावनी! इस दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सही से कदम भी नहीं रखा है और पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है।

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से रनों का अंबाल लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सही से कदम भी नहीं रखा है और पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 साल की उम्र में वैभव की बल्लेबाजी देखकर खुद क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान हैं। वहीं अब अपने समय के खतरनाक गेंदबाज रहे डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी

साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ियों में एक रहे डेल स्टेन ने टीम इंडिया के नए उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी बात कही है। डेल स्टेन का मानना है कि, अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो अपने करियर के अंत तक वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी बड़ी हस्तियों से भी ज्यादा उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है।

वैभव के मुरीद हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें