Daren Sammy: भारत को बदनाम कर रहे थे डैरेन सैमी? फैंस ने लगा दी क्लास...सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Daren Sammy : ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेट फैन जेक जेकिंग्स ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, “मेरा दिल रो रहा है। आपको 5-स्टार होटल में रहना पड़ रहा है, मनपसंद खाना मिल रहा है और सारी लग्ज़री सुविधाएं भी मिल रही हैं…” उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने भी इसी तरह की रिएक्शन दिए

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
डैरेन सैमी, लगातार सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और घर लौटने की अपनी बेचैनी जाहिर कर रहे हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते सात दिनों से जंग जारी है। अमेरिका-इजरायल मिसाइलें दाग रहे तो ईरान जवाबी हमले में मिडल ईस्‍ट के तमाम देशों पर आग बरसा रहा। वहीं अब इस जंग का असर आसमान तक दिख रहा है। हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में कई जगहों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।  वहीं  मिडल-ईस्ट में खराब हालातों की वजह से वेस्टइंडीज की टीम भारत में ठहरने को मजबूर है और कोच डैरेन सैमी, लगातार सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और घर लौटने की अपनी बेचैनी जाहिर कर रहे हैं।

सुपर-8 से बाहर हुई थी वेस्टइंडीज की टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत से आखिरी मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। लेकिन हार के छह दिन बाद भी टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ अभी तक अपने देश कैरिबियन वापस नहीं जा सके हैं। वेस्टइंडीज की टीम लगातार छठे दिन भी कोलकाता में रूकी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि टीम को घर भेजने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम कर लिया गया है। हालांकि, उड़ान भरने से पहले अभी भी अंतिम एयर ट्रैफिक मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।


कोच डैरेन सैमी लगातार कर रहे हैं पोस्ट

इस बीच टीम के हेड कोच डैरेन सैमी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और घर लौटने की अपनी बेचैनी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “छठा दिन।” हालांकि शनिवार को उनकी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, जिनमें कुछ मशहूर क्रिकेट फैंस भी शामिल थे।

फैंस ने किया ट्रोल

ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेट फैन जेक जेकिंग्स ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, “मेरा दिल रो रहा है। आपको 5-स्टार होटल में रहना पड़ रहा है, मनपसंद खाना मिल रहा है और सारी लग्ज़री सुविधाएं भी मिल रही हैं…” उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने भी इसी तरह की रिएक्शन दिए और इस मामले पर अपने-अपने अंदाज में कमेंट किया।

 चार्टर फ्लाइट का इंतजाम

इससे पहले क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि टीम को घर वापस भेजने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। दरअसल, गल्फ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण टीम चार दिनों से ज्यादा समय तक शहर में फंसी हुई थी, जिससे उनकी वापसी में देरी हो रही है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज (CWI) ने एक बयान में बताया कि टीम को भारत से वापस भेजने के लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। बोर्ड ने कहा कि आज सुबह CWI, ICC अधिकारियों, टीम मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। उम्मीद है कि यह चार्टर फ्लाइट अगले 24 घंटों के भीतर रवाना हो सकती है। CWI ने यह भी कहा कि फ्लाइट के उड़ान भरने का समय अंतिम एयर ट्रैफिक मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। फिलहाल टीम सुरक्षित है और फ्लाइट से जुड़े इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।