Get App

David Warner: PSL खेल रहे डेविड वॉर्नर हुए गिरफ्तार! शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप

David Warner: पुलिस के बयान के मुताबिक, रविवार 5 अप्रैल को मारूब्रा की मलाबार रोड पर वाहनों की रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वैन टेस्टिंग पॉइंट से थोड़ा पहले ही रुककर पार्क हो गई। इसके बाद ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर का वहीं सड़क पर ब्रेथ टेस्ट किया। इस टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:59 PM
David Warner: PSL खेल रहे डेविड वॉर्नर हुए गिरफ्तार! शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं

David Warner: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। PSL खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और अब वह पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए वापस लौट चुके हैं। लेकिन उन्हें जल्द ही इस मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

इस समय PSL खेल रहे हैं वॉर्नर

बता दें कि डेविड वॉर्नर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, PSL में उनकी फ्रैंचाइजी के मैचों के बीच कुछ दिनों का गैप था, तो वह परिवार के साथ समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल की रात सिडनी के मारौब्रा इलाके में पुलिस द्वारा किए गए ब्रीथ टेस्ट में अल्कोहल लेवल काफी ज्यादा पाया गया।

ब्रीथ टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें