Get App

IND vs PAK: 'हनुमान जी इज ग्रेट...', पाकिस्तान को रौंदने के बाद दीप्ति शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Deepti Sharma: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जानें मैच के बाद दीप्ति ने अपनी सफलता का श्रेय किसको दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 3:06 PM
IND vs PAK: 'हनुमान जी इज ग्रेट...', पाकिस्तान को रौंदने के बाद दीप्ति शर्मा ने दिया बड़ा बयान
दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाई

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए मैच में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। दिप्ति ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से दबाव में रखा। उनके इस ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से उन्हें मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैच के बाद दीप्ति ने कहा कि, उन्हें अपने प्रदर्शन पर खुशी है और वह इसे भगवान हनुमान के आशीर्वाद का परिणाम मानती हैं।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170/6 का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 64 रन से अपने नाम कर लिया।

दिप्ती ने क्या कहा

दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाई। मैच के बाद दीप्ति शर्मा ने कहा, "इस जीत का पूरा श्रेय टीम को जाता है। मैं सभी की आभारी हूं और हनुमान जी महान हैं।" दीप्ति शर्मा ने आगे कहा, "मुझे इस तरह की पिचों पर गेंदबाजी करना पसंद है। विकेट से टर्न मिल रहा था, इसलिए मैंने हर ओवर और हर गेंद के साथ अपनी गति में बदलाव किया, जिससे मुझे काफी मदद मिली। मुझे अपनी गेंदबाजी पर भरोसा है और मैं आमतौर पर गेंद को हवा में थोड़ा धीमा रखती हूं। मेरा पूरा ध्यान सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालने पर था, और मैच में मैंने यही रणनीति अपनाई।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें