KL Rahul: 16 चौके और 9 छक्के…केएल राहुल ने खेली 152 रन की तूफानी पारी, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Delhi Capitals vs Punjab Kings : दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का बड़ा टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
25 चौके और 9 छक्के…केएल राहुल ने ठोके 152 रन, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के इस ओपनर बल्लेबाज़ ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए नाबाद 152 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के शामिल जड़े। इस पारी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन बनाए थे।

दिल्ली ने खड़ा किया रनों का पहाड़

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का बड़ा टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।


केएल राहुल ने खेली 152 रन की तूफानी पारी

दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 152 रन की बेहतरीन पारी खेली, जो आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने पिछले सीजन पंजाब के खिलाफ 141 रन बनाए थे। वहीं नीतीश राणा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन जोड़े। राहुल और राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

 IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

करीब एक साल बाद केएल राहुल ने अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया। राहुल ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद जब वह 51 रन पर खेल रहे थे, तब उनका एक और कैच छूट गया। इस दूसरे जीवनदान के बाद राहुल पूरी तरह आक्रामक मोड में आ गए और उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद राहुल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी टीम का सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। इस मुकाबले में केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच 220 रन की बड़ी साझेदारी हुई। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी मानी जा रही है। इसके अलावा, केएल राहुल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। अब उनके नाम इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 5579 रन दर्ज हो चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।