दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। मैच के दूसरे पारी में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। अक्षर पटेल की फुल गेंद पर प्रियांश आर्या ने शॉट खेला, जिससे गेंद हवा में चली गई। मिड-ऑफ से लुंगी एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर दौड़े। लेकिन कैच का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण वह पीछे की तरफ गिर पड़े और उनका सिर जमीन से जोर से टकरा गया। गिरते ही उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया और कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई। कैच पकड़ने की कोशिश में लुंगी एनगिडी जमीन पर गिर गए और उनका सिर जमीन से टकरा गया। तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे और एम्बुलेंस भी बुला ली गई। एनगिडी की हालत देखकर उनके दक्षिण अफ्रीकी साथी डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स भी चिंतित नजर आए। बताया गया कि एनगिडी फिजियो की बातों का जवाब दे रहे थे, लेकिन वह खुद से हिल-डुल नहीं पा रहे थे। इस दौरान पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया। रिकी पोंटिंग भी मैदान पर पहुंच गए।
दिल्ली से हो रहा पंजाब का मुकाबला
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स को 265 रन का बड़ा टारगेट दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना दिए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।