'विराट कोहली से तुलना करना बंद...' बाबर आजम को लेकर भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने कही ये बात

कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है, खासकर बाबर आजम की। बाबर की तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है, हालांकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस तुलना को सही नहीं मानते

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है

कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने 61 रन से मात दी। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान टीम को अपने खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। खासकर पूर्व कप्तान बाबर आजम पर निशाना साधा जा रहा है, क्योंकि इस बड़े मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह किसी भी मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है, लेकिन भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को यह तुलना सही नहीं लगती।

बाबर को लेकर दिनेश ने क्या कहा

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, "लंबे समय से, एक तुलना होती आ रही है जो मुझे गलत लगती है, लेकिन अब मैं इसका इस्तेमाल करता हूं। विराट कोहली और बाबर आजम। मैं यह सोच भी नहीं सकता कि विराट कोहली पारी की शुरुआत में ऐसा शॉट खेलेंगे। यह समर्पण है।" उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ इस बात पर भरोसा करने की बात नहीं है कि मैच जीतने के लिए क्या करना चाहिए या अपनी टीम को जीत के करीब कैसे पहुंचाया जाए। बाबर आजम का वह जोरदार स्लॉग शॉट यह दिखाता है कि वह रन रेट बनाए रखना चाहते थे, जबकि आम तौर पर वह ऐसा खेल नहीं खेलते।”


अभिषेक दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज

इसके बाद कार्तिक ने भारत के उभरते बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बताया। कार्तिक ने कहा, “दबाव को संभालना ही किसी खिलाड़ी को महान बनाता है। हर मैच आसान नहीं होता कि आप आएं और कुछ शॉट लगाकर चले जाएं। जब मैं बाबर आजम को देखता हूं तो मुझे लगता है कि उनमें वह आत्मविश्वास और भरोसा नहीं दिखता। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के आसपास भी नहीं है। मेरी नजर में इस समय अभिषेक शर्मा ही दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

कैसा था पाकिस्तान से मुकाबला

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टीम ने पहले दो ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए और स्कोर 13 रन पर 3 विकेट हो गया। इसके बाद बाबर आजम और उस्मान खान ने पारी संभालने की कोशिश की और स्कोर को 34 रन तक पहुंचाया, लेकिन दबाव बना रहा। रन गति बढ़ाने के प्रयास में बाबर ने अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, मगर वह सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।