Mohammad Kaif: बांग्लादेश कप्तान की हरकत पर भड़के मोहम्मद कैफ, सलमान आगा के रनआउट पर कही ये बात

Mohammad Kaif: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा का सपोर्ट किया है। इस पूरे मामले पर कैफ ने भी अपनी राय रखते हुए सलमान अली आगा के पक्ष में बात की है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
इस अपील के बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को भेज दिया

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच में एक रन आउट काफी विवादों में रहा है। दरअसल, दूसरे वनडे मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों का मानना है कि जिस तरह से उन्हें आउट किया गया, वह खेल भावना के लिहाज से सही नहीं था। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा का सपोर्ट किया है। इस पूरे मामले पर कैफ ने भी अपनी राय रखते हुए सलमान अली आगा के पक्ष में बात की है।

कैफ ने सलमान को किया सपोर्ट

मोहम्मद कैफ ने ट्वीट लिखा, "ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। विकेट लेने की कोई भी बेचैनी इस रनआउट को सही नहीं ठहरा सकती। वह भी एक कप्तान से।" इस अनोखे तरीके से रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर तेज बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की आलोचना करते हुए कहा कि यह खेल भावना के मुताबिक सही नहीं था।


कब हुई ये घटना

ये घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई, जब टीम शुरुआती तीन विकेट जल्दी खोने के बाद संभलने की कोशिश कर रही थी। उस समय सलमान अली आगा और मोहम्मद रिजवान ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को स्थिर किया था। इसी ओवर की चौथी गेंद पर मेहदी हसन मिराज की गेंद को रिजवान ने हल्के से सामने की ओर खेल दिया। गेंद धीरे-धीरे सलमान अली आगा की तरफ गई, जो उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर खड़े थे और पीछे की ओर हट गए थे।

अंपायर ने दिया रन आउट

गेंद पैड से लगने के बाद सलमान अली आगा उसे उठाकर वापस देने के लिए झुके। तभी मेहदी हसन मिराज ने गेंद पकड़कर तुरंत बेल्स गिरा दीं और रन आउट की अपील कर दी, जबकि आगा उस समय क्रीज के बाहर खड़े थे। इस अपील के बाद ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को भेज दिया। रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने बांग्लादेश के पक्ष में फैसला देते हुए आगा को आउट करार दिया। इस निर्णय से सलमान अली आगा काफी निराश दिखाई दिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।