Get App

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को फेल होते देखना चाहते हैं लोग? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ 79 रन और उससे पहले दूसरे वनडे में 48 रन की उपयोगी पारी खेलकर रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित किया है कि उनमें अभी भी बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता मौजूद है। इन पारियों ने चयनकर्ताओं को ये संदेश दिया कि 2027 विश्व कप से पहले उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 2:46 PM
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को फेल होते देखना चाहते हैं लोग? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा
2027 वनडे वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अगले महीने 14 जुलाई से खेला जाएगा। वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी भारतीय टीम में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा भी शामिल है। इस सीरीज के साथ ही बीसीसीआई वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुट गई है। वहीं अक्टूबर 2025 के बाद से रोहित शर्मा ने अपनी पिछली 10 वनडे पारियों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने 75 से ज्यादा रन के 2 बड़े स्कोर बनाए, जिनमें 1 शतक भी शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने 79 रन की शानदार पारी खेली है। आम तौर पर किसी बल्लेबाज के लिए ऐसे आंकड़े अच्छी फॉर्म का संकेत माने जाते हैं, लेकिन रोहित की बढ़ती उम्र को लेकर अब भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रोहित शर्मा फिलहाल 39 साल के हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके होंगे। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि, टीम में किसी खिलाड़ी का चयन उसकी उम्र देखकर नहीं, बल्कि उसके प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म के आधार पर होना चाहिए।

कैफ ने किया पोस्ट

मोहम्मद कैफ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, "ये समझ से परे है कि आखिर इतने लोग रोहित शर्मा को नाकाम होते हुए क्यों देखना चाहते हैं। जिस तरह उन्होंने चुनौतियों का सामना किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाए और अब अफगानिस्तान के खिलाफ 79 रन की शानदार पारी खेली।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें