Get App

'समय के साथ बनेंगे शानदार लीडर', शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर मनोज तिवारी ने दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा, कि शुभमन गिल के पास एक अच्छे कप्तान बनने की पूरी क्षमता है और लगातार कप्तानी करने से उनका नेतृत्व कौशल और बेहतर होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से पूरी तरह सफाया कर दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 4:55 PM
'समय के साथ बनेंगे शानदार लीडर', शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर मनोज तिवारी ने दिया बड़ा बयान
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने अपने नाम किया है। शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार कप्तानी करते हुए अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके साथ ही वह तीन मैचों की इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं रोहित शर्मा के बाद वनडे टीम की कमान मिलने के बाद से गिल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है और अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि वह टीम को किस तरह आगे लेकर जाते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि शुभमन गिल के पास एक अच्छे कप्तान बनने की पूरी क्षमता है और लगातार कप्तानी करने से उनका नेतृत्व कौशल और बेहतर होगा। तिवारी के मुताबिक, गिल अभी कप्तानी के मामले में अनुभव हासिल कर रहे हैं, लेकिन समय के साथ वह एक मजबूत लीडर बन सकते हैं।

मनोज तिवारी ने क्या कहा

मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा, "ये सीरीज उनके लिए कप्तान के तौर पर अच्छी रही। वह जितनी ज्यादा सीरीज में कप्तानी करेंगे, उतने ही बेहतर होते जाएंगे। वह अभी जन्मजात लीडर नहीं हैं, लेकिन समय के साथ सीखेंगे। एक नैचुरली लीडर के लिए कई चीजें अपने आप आती हैं, जबकि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी एक्सपीरिएंस के साथ नेतृत्व करना सीखते हैं। इसलिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और यहां तक कि केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों की सलाह उनके लिए काफी अहम होगी।"**

सब समाचार

+ और भी पढ़ें