भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड से करारी और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की काफी आलोचना हो रही है। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट के दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज हार चुकी है। भारत के लिए ये हार इसलिए भी ज्यादा चुभने वाली रही है क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी नहीं थे।
